पुलिस की मुस्तैदी से टला बवाल, कई युवक हिरासत में, रामादेवी पुलिस चौकी को फूंकने की थी योजना
कानपुर. केंद्र सरकार की ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध में यूपी के कानपुर में भी माहौल बिगाड़ने की कोशिश थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता ने ऐसा होने नहीं दिया. डीसीपी (पूर्वी) प्रमोद कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और चकेरी पुलिस ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक चैटिंग कर माहौल को बिगाड़ने की साजिश करने वाले सात युवकों को हिरासत में लिया है. व्हाट्सएप चैट के मुताबिक, ‘अग्निपथ’ योजना के विरोध की आड़ में कानपुर की रामादेवी पुलिस चौकी को फूंकने की प्लानिंग थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते युवकों को हिरासत में ले लिया. इस वक्त पुलिस योजना बनाने वाले सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम बायकॉट यानी टूर ऑफ ड्यूटी था. इसके अलावा व्हाट्सएप चैट में सिर्फ चौकी फूंकने की ही बात नहीं लिखी गई है बल्कि हाईवे जाम करने की भी बातचीत है. इस ग्रुप में कई लोगों बीच चैट हो रही थी. कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त ने कही ये बात अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन से संबंधित वायरल व्हाट्सएप चैट को लेकर कानपुर के संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि शहर में इस...